W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: PM मोदी आज कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

12:57 AM Aug 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  pm मोदी आज कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Advertisement

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानि 03 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32 वों अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को दी। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (एनएएससी) में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन सत्र सुबह 9:30 बजे रखा गया है। इसका विषय 'टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन' है इस सम्मेलन में 75 देशों से लगभग 1,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्षों के बाद भारत में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों में कमी, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों के समक्ष टिकाऊ कृषि से संबंधित चुनौतियों से निपटना है। सम्मेलन वैश्विक कृषि चुनौतियों के प्रति भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को पेश करेगा और कृषि अनुसंधान तथा नीति के लिए देश की प्रगति को प्रदर्शित करेगा।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का यह सम्मेलन युवा शोधकर्ताओं और अग्रणी पेशेवरों के लिए वैश्विक सहयोगियों के साथ अपने कार्यों तथा नेटवर्क को आगे रखने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तरों पर नीति निर्माण को प्रभावित करना और डिजिटल कृषि तथा टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में उन्नति सहित भारत की कृषि प्रकृति को दर्शाता है। इस सम्मेलन में लगभग 75 देशों के लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप  हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×