टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने चार शूटरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और गैंगस्टर से आतंकवादी बने एवं कनाडा में रह रहे लखबीर सिंह उर्फ लांडा के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है।

04:57 AM Oct 29, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और गैंगस्टर से आतंकवादी बने एवं कनाडा में रह रहे लखबीर सिंह उर्फ लांडा के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और गैंगस्टर से आतंकवादी बने एवं कनाडा में रह रहे लखबीर सिंह उर्फ लांडा के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, लखविंदर सिंह को 24 सितंबर को सराय काले खां से और गुरजीत को 13 अक्टूबर को आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार गुरजीत से मिली जानकारी के आधार पर हरमेंद्र सिंह और सुखदेव को पंजाब के मोगा में उनके ठिकाने से पकड़ा गया।
पुलिस ने कहा, आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
Advertisement
Next Article