W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का किया भांडाफोड़, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

09:23 AM Mar 29, 2024 IST | Rakesh Kumar
दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का किया भांडाफोड़  चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23 वर्ष), शाकिब उर्फ मुल्ला (22 वर्ष), नोशाद अंसारी (29 वर्ष) और आमिर (29 वर्ष) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे। आमिर ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। आमिर अवैध हथियारों के काले कारोबार को सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा रहा था। वह नई-नई पिस्टल के फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था। इसके बाद इसके पास ऑर्डर आते थे। अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी से बंदूक, पिस्टल, कारतूस और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। ये मांग पर अवैध हथियारों का निर्माण और आपूर्ति कर रहे थे।

Advertisement

 Highlights 

Advertisement

  • दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का किया भांडाफोड़ 
  • चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 
  • खरीद में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान  

खरीद में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने दिल्ली / एनसीआर में विशेषकर ट्रांस-यमुना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बिक्री / खरीद में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एएसआई प्रवीण को एक गुप्त सूचना मिली कि उस्मानपुर, दिल्ली निवासी ओसामा उर्फ आशु अवैध हथियारों की की बिक्री / खरीद में शामिल है। इसके बाद एसीपी रोहिताश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर लिछमन, एसआई देवेंद्र, एसआई अरविंद डांगी, एएसआई प्रवीण और एएसआई जितेंद्र आदि की टीम ने 3 पुस्ता, उस्मानपुर, दिल्ली में घेराबंदी कर ओसामा उर्फ आशू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

हथियार सप्लाई करने वाले शाकिब उर्फ मुल्ला के बारे में खुलासा

आरोपी ने छेनू और नासिर गिरोह को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले शाकिब उर्फ मुल्ला के बारे में खुलासा किया। इसके बाद शाकिब उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार किया गया। शाकिब ने खुलासा किया कि वह मेरठ, यूपी निवासी नोशाद अंसारी से अवैध हथियार खरीद रहा था। इसके बाद, आरोपी न्यू इस्लाम नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी नोशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके खुलासे के बाद चमन कॉलोनी, लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने आमिर की मेरठ के इस्लामाबाद में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। वहां से एक 12 बोर की बंदूक,दो अत्याधुनिक पिस्टल, 5 देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, अलग-अलग बोर के 20 कारतूस, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक ड्रिल मशीन और कई अन्य विनिर्माण उपकरण बरामद किए गए।
सोशल मीडिया से काले कारोबार को बढ़ा रहा था।

के बदमाशों के काम और जीवनशैली से बहुत प्रभावित थे

आरोपी ओसामा व आमिर ने खुलासा किया कि वह छेनू और नासिर गैंग के बदमाशों के काम और जीवनशैली से बहुत प्रभावित थे और वह इन गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे। आमिर अपने काले कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई पिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। इसके बाद इन्हें ऑर्डर मिले थे। आरोपी नोशाद अंसारी अपने साथी आमिर को अवैध हथियार बनाने के लिए ग्राहकों के ऑर्डर दे रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×