W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली पुलिस को छानबीन में मिला जबड़ा श्रद्धा का या किसी और का ?

दिल्ली पुलिस की टीम ने छानबीन के दौरान एक मानव का जबड़ा बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को अब तक करीब 13 हड्डियां भी मिली हैं। वहीं पुलिस ने मानव जबड़े की जांच के लिए एक डेंटिस्ट से भी संपर्क किया है। जबड़े का खुलासा करने के लिए पुलिस डेंटिस्ट से भी संपर्क कर चुकी है

01:56 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस की टीम ने छानबीन के दौरान एक मानव का जबड़ा बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को अब तक करीब 13 हड्डियां भी मिली हैं। वहीं पुलिस ने मानव जबड़े की जांच के लिए एक डेंटिस्ट से भी संपर्क किया है। जबड़े का खुलासा करने के लिए पुलिस डेंटिस्ट से भी संपर्क कर चुकी है

दिल्ली पुलिस को छानबीन में मिला जबड़ा श्रद्धा का या किसी और का
Advertisement

श्रद्धा मर्डर केस जिसके बार में सुनकर सबके होश उड़े हुए हैं। हर कोई इस हत्यकांड को सुनकर बेहद डरा हुआ है। इस हत्याकांड में आए दिन आफताब के नए नए कारनामे सामने आ रहे हैं। श्रद्धा हत्याकांड को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार जंगल में छानबीन कर रही है। पुलिस को नए नए सुबूत मिल रहे हैं ।बता दें पुलिस लगातार जंगल में छानबीन करते हुए इस हत्याकांड से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं अब पुलिस को एक ऐसा सबूत हाथ लगा है। जो बेहद अहम है। दिल्ली पुलिस की टीम ने छानबीन के दौरान एक मानव का जबड़ा बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को अब तक करीब 13 हड्डियां भी मिली हैं। वहीं पुलिस ने मानव जबड़े की जांच के लिए एक डेंटिस्ट से भी संपर्क किया है। जबड़े का खुलासा करने के लिए पुलिस डेंटिस्ट से भी संपर्क कर चुकी है जिसमें पूछताछ के दौरान डाक्टर ने कहा की इस जबड़े का एक्सरे करवाना जरुरी है।जिसके बाद साफ हो पाएगा कि ये जबड़ा किसका है। ऐसा माना जा रहा है कि ये जबड़ा श्रद्धा का हो सकता है।
आफताब का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट
बता दें कि इस हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है। वहीं पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए भी दिल्ली पुलिस ने अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि ये टेस्ट कब कंडक्ट होगा अभी ये साफ नहीं है।आफताब को लेकर एक और खुलासा हुआ है कि उसने कोर्ट के सामने ये कबुल किया कि उसने गुस्सें आकर श्रद्धा का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पूरे मामले को लेकर बात करें तो  श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर का गला घोंट कर हत्या की थी। इसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे।फिर आरोपी ने शव के टुकड़ों को लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×