टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो हथियार सप्लायरों को किया गिरफ्तार, बिश्नोई गैंग से है संबंध

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से संबंध रखने वाले पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

06:53 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से संबंध रखने वाले पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

मशूहर गायक सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले गैंगे लॉरेंस बिश्नोई से संबंध रखने वाले दो हथियार सप्लायरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हथियारबाज पंजाब राज्य से संबंध रखते है। इस मामले को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और पवन कुमार उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। 
पुलिस ने जब्त किए कारतूस और पिस्टल
अधिकारी ने कहा कि उनके पास से 10 जिंदा कारतूस के साथ 10 उच्च गुणवत्ता वाली सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा, दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों के सप्लाई चेन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक अवैध हथियार के सप्लायर आउटर रिंग रोड के पास तिलक नगर के पेस्ट्री पैलेस में आने वाले हैं। हमने एक टीम बनाई और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक जाल बिछाया।
पुलिस ने कहा, पवन कुमार करीब तीन साल पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बना था। लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, राजू बिशोदी, अक्षय पालरा, टीनू भिवानी व अन्य से उसकी दोस्ती थी। वह गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। वह मनप्रीत सिंह को गिरोह के सूत्रों से हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने के लिए भेजता था और उसके निदेर्शानुसार गिरोह के सदस्यों को आपूर्ति भी करता था।
Advertisement
Advertisement
Next Article