W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इमाम और मौलवियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा के लिए किया आश्वस्त

दिल्ली पुलिस के संपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अधिकारियों ने दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में विभिन्न मस्जिदों के इमामों और मौलवियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

03:56 PM Feb 28, 2020 IST | Shera Rajput

कर्दमपुरी और कबीर नगर में मस्जिदों के बाहर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की। इन इलाकों में मंगलवार और बुधवार को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस दौरान लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दंगों के बारे में जानकारी दी। 
इन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि आमतौर पर शांतिपूर्ण रहने वाले इन दोनों क्षेत्रों के लोग मंगलवार से बड़े पैमाने पर हिंसा का सामना कर रहे थे। सीलमपुर और जाफराबाद जैसे आसपास के इलाकों के ‘‘बाहरी’’ लोग हिंसा भड़काने में लिप्त थे। 
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा गया था। उन्हें विशेष रूप से यह ध्यान रखने के लिए कहा गया था कि आज शुक्रवार है और कुछ उपद्रवी बड़े पैमाने पर लोगों के जमा होने का लाभ उठाकर अशंति फैला सकते हैं इसलिए सतर्कता से स्थिति की जानकारी लें। 
वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ हर कार्रवाई करेगी और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को विभिन्न दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और उसके बाद उन्होंने पुलिस को सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। डोभाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा था। 
डोभाल ने बुधवार को क्षेत्र में रहने वाले लोगों का भय कम करने के लिए कहा था, ‘‘मैं आपको वचन देता हूं …’’। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार रात को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। बैठक में उन्हें सूचित किया गया था कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाकों के किसी भी पुलिस थाने में बुधवार को कोई बड़ी घटना नहीं हुई। 514 संदिग्धों को या तो गिरफ्तार कर लिया गया अथवा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×