टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने जारी किए जामिया में हिंसा करने वाले 70 व्यक्तियों के चित्र

पिछले महीने यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सम्मिलित 70 लोगों के चित्र दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जारी किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

03:03 PM Jan 29, 2020 IST | Shera Rajput

पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। 
भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धाराओं के तहत जामिया नगर पुलिस थाने और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया था। 
पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा के विशेष जांच दल द्वारा दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है और जिन व्यक्तियों के चित्र जारी किए गए हैं उन्होंने हिंसा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। 
पुलिस ने कहा कि उनके बारे में कोई भी जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। 
पुलिस के अनुसार आरोपियों के बारे में जानकारी 011-23013918, 9750871252 नंबरों पर दी जा सकती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article