दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की हत्या, बेटी और उसके प्रेमी पर शक
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। मृत महिला का नाम शशिमाला शुक्ला है। पुलिस को दी शिकायत में शशिमाला के पति ने हत्या का शक अपनी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी पर जताया है।
02:41 PM Feb 15, 2020 IST | Shera Rajput
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। मृत महिला का नाम शशिमाला शुक्ला है। पुलिस को दी शिकायत में शशिमाला के पति ने हत्या का शक अपनी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी पर जताया है।
महिला की हत्या उसके ब्रिज विहार स्थित डबल स्टोरी घर में की गई। इस मकान में शशिमाला के साथ उसकी नाबालिग बेटी भी रहती थी। बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।
घटना की जानकारी पुलिस को देने वाले शशिमाला के पति ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी के साथ घटना से एक दिन पहले देखा गया था और इस बात को लेकर घर में बबाल भी मचा था।
पिता ने आरोप लगाया कि डांट से चिढ़कर नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर शशिमाला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel