देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है। बता दें कि यह वही सोलर पॉलिसी है, जिसके ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर किया था।
आतिशी ने इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया और इस मुद्दे पर कहा, ‘‘पहले तो उप राज्यपाल फाइल को दबाए बैठे रहे। मैंने खुद उनसे इसके बारे में पूछा। जब फाइल वापस आई तो इसमें कई आपत्तियां थीं। इसके बाद यह इस अधिकारी से उस अधिकारी के पास भटकती रही। इसके पीछे केवल एक ही उद्देश्य है और वह यह कि इसे रोका जाए और लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अधिसूचित न हो पाए।’’
आतिशी ने कहा, ‘‘आज उप राज्यपाल साहब एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह नीति के क्रियान्वयन में देरी का प्रयास न करें।उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उत्कृष्ट नीति है और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। कृपया इसमें देरी करने का प्रयास न करें।’’वहीं उप राज्यपाल कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।