Delhi Rain: दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, सुहाने मौसम के साथ सड़कों पर लगा जाम
Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट। सुहाने मौसम के साथ सड़कों पर लगा जाम। वहीं, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने कई राज्यों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। महीने के अंत तक यानी अगले 4 से 5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी यानी तबाही वाली बारिश हो सकती है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो मदर टेरेसा रोड से है। pic.twitter.com/BF7ZZNo7W9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
दिल्ली में कई इलाकों में लगा जाम
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं तेज बारिश होने से लोगों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। दिल्ली में झमाझम बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। साथ ही कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दफ्तर आने वाले लोगों को घंटों जाम में खड़े रहना पड़ा।
इस बीच रोड पर फिसलन भी देखने को मिली। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले चेक कर लेना चाहिए कि जहां सड़कों पर फिसलन है, वहां के रास्तों से बचना चाहिए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।