For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, CM केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप

10:43 AM Oct 09, 2023 IST | NAMITA DIXIT
delhi  रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना  cm केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। बता दें एक बार फिर उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को राजधानी की समस्याओं को लेकर निशाने पर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुहराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोग उन्हें सीएम बनाने की सजा भुगत रहे हैं।
नैरेटिव फिक्स करो और लोगों को गुमराह कर बेवकूफ बनाओ- रमेश
आपको बता दें बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली के सीएम की रुचि और उनकी मानसिकता राजधानी के विकास में नहीं है। वह केवल बयानबाजी करते हैं। उनका एक ही मकसद है नैरेटिव फिक्स करो और लोगों को गुमराह कर बेवकूफ बनाओ। साथ ही सत्ता में बने रहो। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि दिल्ली के सीएम को यहां के लोगों की चिंता करने की फुरसत ही नहीं है।पंजाब सरकार से फ्री में हेलीकॉप्टर मिले हैं।
सीएम ने कभी यहां के लोगों की चिंता नहीं की- बिधूड़ी
रमेश बिधूड़ी का दावा है कि दिल्ली के सीएम ने कभी यहां के लोगों की चिंता नहीं की। अब यहां के लोगों को सोचना पड़ेगा। वह दिल्ली के विकास को लेकर कभी बैठक नहीं करते। जी20 सम्मेलन देश के लिए अस्तिमता का सवाल बनने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया। बाद में केंद्र की पहल पर एलजी को खुद लगना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को आप सरकार से निजात मिलने के बाद ही यमुना की गंदगी और भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी।
बिधूड़ी ने पोस्ट में सभी एक वीडियो साझा करते हुए कहा.....
दरअसल, रमेश बिधूड़ी ने अपने पोस्ट एक्स में सभी एक वीडियो साझा करते हुए कह रहे हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स के समय दिल्ली वालों के लिए बड़ी संख्या में बसें खरीदी गई थी।इन बसों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ये बसें खराब रहने लगी हैं। दिल्ली की सड़कों पर खड़ी मिलने की वजह से ट्रैफिक जाम लगा रहता है।अरविंद केजरीवाल जब से सीएम बने हैं, 6000 डीटीसी लाने का दावा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×