For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्लीवासियों को बारिश के बाद दमघोटूं हवा से मिली राहत, 3 डिग्री गिरा तापमान

10:32 AM Oct 17, 2023 IST | NAMITA DIXIT
दिल्लीवासियों को बारिश के बाद दमघोटूं हवा से मिली राहत  3 डिग्री गिरा तापमान

राजधनी दिल्ली में बीती रात बारिश होने के बाद दिल्ली के लोगों को अब प्रदूषण और गर्मी से राहत मिली है। बता दें बारिश होने की वजह से आज सुबह से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को तापमान में औसत से तीन डिग्री कमी आई है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी सुधार दर्ज
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी सुधार दर्ज किया गया है।आज दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर संतोषजनक या औसत है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 223, डीटीयू में 140, द्वारका सेक्टर आठ में 175, आईटीओ में 190, जहांगीरपुरी में 113 दर्ज किया गया है। सोमवार को दिल्ली के मुंडका, डीटीयू यानी रोहिणी, द्वारका, बवाना, आनंद विहार व अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था।
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान
आपको बता दें मंगलवार को भारी गरज और बारिश वाले बादल दिल्ली और एनसीआर में छाए रहेंगे। आज भी बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
हवा की गुणवत्ता में भी आ सकता है सुधार
आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ज्यादा पाया गया है। आमतौर पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता था, लेकिन बीते सप्ताह यह 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। ऐसे में सोमवार की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा, हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×