Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली: बेटे ने मां को मारी गोली, पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

द्वारका सेक्टर-23 में बेटे ने मां को गोली मारी

02:26 AM Apr 21, 2025 IST | IANS

द्वारका सेक्टर-23 में बेटे ने मां को गोली मारी

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक 25 वर्षीय बेटे ने अपनी 52 वर्षीय मां को गोली मार दी। पुलिस को शुरू में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को गोली मारी, लेकिन जांच के दौरान बेटे ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने हथियार और खून से सना पोछा बरामद किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में रविवार को एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप उसके 25 वर्षीय बेटे पर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की सुबह करीब एक बजे द्वारका सेक्टर-23 थाने में पीसीआर पर कॉल आई थी। बताया गया कि धूलसिरस गांव की एक 52 वर्षीय महिला को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसे गोली मारी है। हालांकि, जांच के दौरान महिला के बेटे अभिषेक (25) ने अपना अपराध कबूल कर लिया। द्वारका डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि धूलसिरस गांव की 52 वर्षीय महिला को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उसने और उसके पति ने दावा किया कि एक अज्ञात हमलावर ने उस समय गोली मारी, जब वह अपने घर का गेट बंद कर रही थीं। हालांकि, जांच के दौरान उनके बेटे अभिषेक ने अपराध कबूल कर लिया।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत, 14 बचाए गए

अंकित कुमार सिंह ने कहा कि अभिषेक पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गैर-इरादतन हत्या का प्रयास समेत कई मामले शामिल हैं। उसने कथित तौर पर अपनी मां को गोली मारी। पुलिस ने एक पेड़ के पास से हथियार और घटनास्थल को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया गया खून से सना पोछा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति एक निजी प्रबंधक के रूप में काम करता है। फिलहाल गोली चलाने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते दिनों हत्या से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं।

दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Next Article