For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह: BJP ने दिल्ली वालों से की अपील, ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा

07:29 AM Feb 19, 2025 IST | IANS

रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह  bjp ने दिल्ली वालों से की अपील  ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है। इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है। पोस्टर में बताया गया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

भाजपा ने अपने पोस्ट में कहा है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान में इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। रामलीला मैदान में वीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। कार्यक्रम में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों में परिवर्तन किए गए हैं। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×