For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: फिर बढ़े बदमाशों के हौसले, कारोबारी की बेटी के हाथ पैर बांध महिला समेत 4 लोगों ने लूटे 12 लाख, जानिए पूरा मामला?

10:48 AM Oct 15, 2023 IST | NAMITA DIXIT
delhi  फिर बढ़े बदमाशों के हौसले  कारोबारी की बेटी के हाथ पैर बांध महिला समेत 4 लोगों ने लूटे 12 लाख  जानिए पूरा मामला

राजधानी दिल्ली में लगातार बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे है।अब एक नया मामला मध्य दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से सामने आया है। जहां एक महिला समेत चार लोगों ने कथित तौर पर एक घर में एक लड़की को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये लूट लिए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी।इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा......
आपको बता दें दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हुसैन की एक बेटी घर पर अकेली थी, तब हमलावर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने लड़की को धमकाया और उसके हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टेप लगा दिया एवं उसे एक कमरे में बंद कर दिया।पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने अलमारी से नकदी चुरा ली, लेकिन आभूषण छोड़ गए। जब सरवन की पत्नी घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस से शिकायत की।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हुसैन की बेटी सामिया को घटना से पहले दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। सामिया ने दरवाजा खोला तो एक महिला खड़ी हुई थी। सामिया ने महिला से काम के बारे में पूछा तो वह जबरन घर के अंदर घुस गई।महिला के पीछे-पीछे तीन लोग और घर में घुस आए। सामिया को डराकर हाथ-पैर बांध दिए और एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बदमाशों ने उसके बाद घर के एक कोने में अलमारी से सारी नगदी निकाल ली, लेकिन ज्वेलरी छोड़ दिए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×