Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: मौसम बदलेगा अपना मिजाज, अगले चार दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, छूटेंगे पसीने

09:32 AM May 05, 2024 IST | Aastha Paswan

Delhi: राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम ठंडा और सुहाना रहा है। मौसम में लगातार लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों तक तापमान थोड़ा कम रहने के बाद शनिवार को तापमान बढ़ गया। इस वजह से गर्मी अधिक रही। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस वजह से उन इलाकों में लू जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी।

Highlights

अगले चार दिन छूटेगा पसीने

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों तक तापमान थोड़ा कम रहने के बाद शनिवार को तापमान बढ़ गया। इस वजह से गर्मी अधिक रही। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस वजह से उन इलाकों में लू जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Advertisement

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन आसमान में आंशिक बादल रह सकते हैं। फिर भी गर्मी से राहत नहीं रहेगी।

शनिवार को कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वैसे दिल्ली में नौ जगहों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। वहीं गुरुग्राम में एयर इंडेक्स 350 से अधिक होने से वहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article