Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hottest Place on Earth: दिल्ली-यूपी सब फेल... ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह, सूख जाता है पानी और इंसान दोनों

05:25 AM May 24, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Hottest Place on Earth: देश में इस वक्त चील चिलाती धुप ने कहर बरपा रखा है। उत्तर भारत में भीषड़ गर्मी पड़ रही है। तापमान इस कदर बढ़ रहा है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग दिन में बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। आज हम आपको एक अनोखी जगह के बारे में बताएंगे जो कि दुनिया की सबसे गर्म जगह मानी जाती है। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, उसके बारे में कहा जाता है कि अगर इंसान को यहां धूप में एक दिन के लिए छोड़ दिया जाए तो उसके शरीर में पानी की भयंकर कमी हो जाएगी।

कौन सी है वो जगह ?

आज हम आपको धरती की एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर आग उगलती है। इस जगह को देखकर लगता ही नहीं, कि यह धरती पर है।ऐसा लगता है मानो हम मंगल ग्रह पर आ गए हैं। हम जिस सबसे गर्म जगह की बात कर रहे हैं उसे डेथ वैली के नाम से जाना जाता है। ये इलाका कैलिफोर्निया के पूर्व में स्थित एक रेगिस्तान है।

Advertisement

 

यहां के मौसम को कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता, क्याेंकि यहां पर जरूरत से ज्‍यादा गर्मी होती है। तो अगर आप भी इस मौसम में यहां जाने की सोच रहे हैं, तो ना जाएं, क्‍योंकि आप जलकर राख हो सकते हैं। कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा तापमान यहीं पाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1931 में यहां तापमान 57 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि, 1996 में यहां 40 दिनों तक तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था।

इन जगहों पर भी पड़ती खतरनाक गर्मी

हमारी धरती रहस्‍यमयी है। यहां ऐसे रहस्‍य छिपे हें, जिन्‍हें आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है। दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो घूमने लायक हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्‍हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। धरती पर डेथ वैली के अलावा कई और ऐसी जगहें हैं जहां भीषड़ गर्मी देखने को मिलती है।

इन जगहों में से एक जगह है, ईरान का बंदर-ए-मशहार। इस जगह पर कभी कभी तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाता है। वहीं इजरायल के तिरात ज्वी नामक जगह पर तापमान 50 के पार चला जाता है। यहां 1942 में 54 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। सूडान के वाडी हाल्फा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। यहां, 1967 में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अलावा लीबिया में एक जगह है घडामेस, जहां कभी कभी तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाता है।

Advertisement
Next Article