Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Water crisis: Atishi Marlena ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

11:15 PM Jun 16, 2024 IST | Abhishek Kumar

Delhi Water crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी(Atishi) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर दक्षिण दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।आतिशी ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है।

Highlights
. Atishi ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया आरोप
. दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया

Delhi Water crisis को लेकर Atishi ने क्या कहा?

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी(Atishi ) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर दक्षिण दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।आतिशी ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की गंभीर कमी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।

Advertisement

Atishi on Delhi Water crisis

उन्होंने(Atishi ) कहा, दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह पानी नहीं आया, क्योंकि कल (शनिवार) मुख्य पाइपलाइन जानबूझकर तोड़ दी गई थी। दूसरा कदम, पानी की पाइपलाइन को तोड़ना और आपूर्ति को बाधित करना। तीसरा कदम, जिसका आज खुलासा हुआ, वह यह था कि भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में हंगामा करने के लिए गुंडे भेजे।भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी तोड़फोड़ की घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।उन्होंने सवाल किया, क्या दिल्ली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी? क्या दिल्ली के उपराज्यपाल कार्रवाई करेंगे?

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article