W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Water Crisis : दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, DJB ने दी जानकारी

हरियाणा द्वारा यमुना और दो नहरों से कम पानी छोड़े जाने के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

12:46 AM Jun 30, 2022 IST | Shera Rajput

हरियाणा द्वारा यमुना और दो नहरों से कम पानी छोड़े जाने के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

delhi water crisis   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित  djb ने दी जानकारी
Advertisement
हरियाणा द्वारा यमुना और दो नहरों से कम पानी छोड़े जाने के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
वजीराबाद जलाशय में जल स्तर 1965 के बाद से वाटर लेवल सबसे कम पंहुचा 
Advertisement
डीजेबी ने कहा कि वजीराबाद जलाशय में जल स्तर 1965 के बाद से सबसे कम 666.8 फुट है, जबकि सामान्य तौर पर यह 674.5 फुट होता है। इसके अलावा कैरियर लाइन्ड कैनाल (सीएलसी) और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) के माध्यम से हरियाणा से कम पानी प्राप्त हो रहा है।
Advertisement
स्थिति में सुधार होने तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित – अधिकारी 
अधिकारी ने कहा कि वजीराबाद और चंद्रवाल जल संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) पर संचालन प्रभावित है तथा स्थिति में सुधार होने तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
चंद्रावल और वजीराबाद की उपचार क्षमता क्रमश: 90 एमजीडी और 135 एमजीडी है।
डीजेबी ने कहा कि दिल्ली छावनी सहित पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में पानी कम दबाव के साथ उपलब्ध होगा।
मुख्य कारण हरियाणा का नदी में कम पानी छोड़ना – डीजेबी 
अधिकारियों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में डीजेबी की जलापूर्ति क्षमता बढ़कर 990 एमजीडी हो गई थी, लेकिन पिछले एक महीने से अधिक समय से स्तर इस आंकड़े को नहीं छू पाया है, जिसका मुख्य कारण हरियाणा का नदी में कम पानी छोड़ना है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×