Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में भर्ती

04:23 AM Jun 25, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली इस समय पानी के संकट को झेल रही है। इसी बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने दिल्ली के हक के पानी के लिए हड़ताल पर है। अनिश्वितकालीन भूख हड़ताल के कारण दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने से उनको LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून को अनिश्वितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। जिसको लेकर आतिशी अनशन पर पर है। आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद भी वह हड़ताल पर है। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी थी। स्वास्थ्य प्रभावों के बावजूद अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, मेरा रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ता।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719268070994.mp4
Advertisement



इसबीच, तृणमूल कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आतिशी से मुलाकात की और कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। तृणमूल प्रतिनिधिमंडल में सागरिका घोष, महुआ मोइत्रा और प्रतिमा मंडल शामिल थे, जिन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता से धरना स्थल पर मुलाकात की। उन्होंने कहा, हम (जल संकट के मुद्दे पर) आतिशी जी का समर्थन करने आये हैं। मोइत्रा ने कहा, (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी इस बार (लोकसभा चुनाव में) बहुमत हासिल नहीं कर सके। हमें उम्मीद थी कि उनका अहंकार थोड़ा कम होगा और वह लोगों के लिए काम करेंगे। उन्होंने संविधान की शपथ ली है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719268094284.mp4

लेकिन वह दिल्ली के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं। इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी का वजन और रक्तचाप तेजी से घट रहा है, जिसे लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सकों ने खतरनाक बताया है। बयान में कहा गया है, जल मंत्री आतिशी का वजन भी अप्रत्याशित रूप से घट रहा है। 21 जून को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 किलोग्राम था, जो भूख हड़ताल के चौथे दिन घटकर 63.6 किलोग्राम रह गया है। यानी महज 4 दिनों में उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हुआ है।

सौरभ भारद्वाज LNJP अस्पताल पहुंचे

आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, रात से ही उनका (अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला... डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article