For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi weather : राजधानी में 4 डिग्री के तापमान में लोगों पर हो रहा 'Cold attack', 5 दिन के लिए अलर्ट जारी

राजधनी दिल्ली में कोल्ड वेव का असर इस कदर हो रहा है कि जनता का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।दिल्ली में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोगों की ठिठुरन बंधी हुई है।

11:12 AM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

राजधनी दिल्ली में कोल्ड वेव का असर इस कदर हो रहा है कि जनता का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।दिल्ली में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोगों की ठिठुरन बंधी हुई है।

delhi weather   राजधानी में 4 डिग्री के तापमान में लोगों पर हो रहा  cold attack   5 दिन के लिए अलर्ट जारी
राजधनी दिल्ली में कोल्ड वेव का असर इस कदर हो रहा है कि जनता का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।दिल्ली में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोगों की ठिठुरन बंधी हुई है। बर्फीली हवाएं सर्दी के असर को और भी बढ़ा रही है। आईएमड के पूर्वानुमान की माने तो दिल्ली में आने वाले पांच दिनों में सर्दी को और भी बढ़ेगी और कोहरे के भी ज्यादा होने की संभावना है।
Advertisement
बता दें अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के बहुत से  इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में आज से और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई
साथ ही बात राजधानी की करें तो दिल्ली में आज से और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है । राजधानी में अगले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड पड़ने के पुरे आसार है। दिल्ली में क्रिसमस के दिन इस सर्दी का सबसे कम तापमान वाला दिन रिकॉर्ड किया गया क्रिसमस वाले दिन 16.2 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान दर्ज और 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ रहा। दिल्ली में अब पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है।
Advertisement
बात आज की करें तो दिल्ली में आज 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल गहरा कोहरा छाया हुआ है । दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम देखि जा सकती है।लगातार बढ़ती ठंड से दिल्ली में लोगों का घर से बाहर निकलना भी आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×