Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली NCR में बढ़ा शीतलहर का कहर, पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

09:25 AM Jan 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
Delhi Weather

Delhi Weather: भारत में मौसम करवट ले चुका है। उत्तरी भारत में ठंड बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार की तरह आज भी धूप निकलने की संभावना कम है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर जारी है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय अधिक कोहरा होने की वजह से लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने वाले और जिम जाने वाले भी घर से बाहर निकलने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं इन ठंडी हवाओं ने लोगों की नाक बंद कर दी है, तो कुछ लोग जुकाम से परेशान हैं।
IMD की रिपॉर्ट

आज धूप निकलने की संभावना कम

Advertisement

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी धूप निकलने की संभावना कम है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं IMD के वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD ने गुरुवार की तरह आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना बताई है।

दिल्ली में दूसरे दिन भी गिरा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद 'शीत दिवस' होता है।

न्यनूतम से 3 डिग्री बढ़ा तापमान

IMD ने की रिपॉर्ट में सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article