For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा ठंड का सितम, 100 फ्लाइट्स लेट, 200 मीटर से भी कम हुई विजिबिलिटी

देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी लोगों के लिए आफत बन गया है। सुबह और शाम के समय आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है।

10:52 AM Dec 28, 2022 IST | Desk Team

देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी लोगों के लिए आफत बन गया है। सुबह और शाम के समय आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है।

delhi weather  दिल्ली में बढ़ा ठंड का सितम  100 फ्लाइट्स लेट  200 मीटर से भी कम हुई विजिबिलिटी
 देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी लोगों के लिए आफत बन गया है। सुबह और शाम के समय आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बढ़ते कोहरे का असर अब फ्लाइट्स पर भी पड़ने लगा है।बता दें कि कोहरे के कारण कम से कम 100 फ्लाइट्स में देरी हुई और दो को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर मंगलवार (27 दिसंबर) सुबह घने कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया, जब विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम हो गई थी।
Advertisement
विजिबिलिटी सबसे खराब थी
आपको बता दें कि विजिबिलिटी 50 मीटर होने पर भी फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतर सकती है लेकिन जब तक रनवे के पास विजिबिलिटी 125 मीटर नहीं होती तब तक फ्लाइट को डिपार्चर की अनुमति नहीं मिलती है। इसी वजह से कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट पर सुबह 3.30 बजे से 7.30 बजे के बीच विजिबिलिटी सबसे खराब थी जोकि केवल 50 मीटर के दायरे में थी।
बढ़ती ठंड बनी लोगों के लिए आफत 
Advertisement
दरअसल, ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान औसत से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान औसत से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है। गंभीर ठंड का दिन तब होता है जब अधिकतम 6.5 डिग्री या औसत से अधिक होता है और गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×