Delhi Weather: साल के आखिरी दिन भी दिल्ली की AQI बहुत खराब, शीतलहर का Yellow Alert
साल के आखिरी दिन भी दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। दिल्ली के अधिकांश हिस्से शीत लहर और भीषण ठंड की चपेट में रहे।
11:28 AM Dec 31, 2022 IST | Desk Team
साल के आखिरी दिन भी दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। दिल्ली के अधिकांश हिस्से शीत लहर और भीषण ठंड की चपेट में रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी अपने पूर्वानुमान बताया है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) सुबह 369 एक्यूआई (AQI)के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। लोधी रोड की स्थिति प्रदूषण के लिहाज से बहुत खराब श्रेणी में पाई गई।
Advertisement
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के विशेषज्ञों ने कहा है कि रविवार को भी हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रह सकती है।
नोएडा और गुरुग्राम में AQI 374 दर्ज
शनिवार की सुबह मथुरा रोड में एक्यूआई 379 पर था। इसके बाद धीरपुर और लोधी रोड में 369, पूसा 363 और आयानगर में 354 दर्ज किया गया।इस बीच दिल्ली के पड़ोसी नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 388 और 374 दर्ज किया गया।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Advertisement
Advertisement