For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है।दिल्ली में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।आज भी घना कोहरा छाया हुआ था।

11:12 AM Dec 22, 2022 IST | Desk Team

देश के कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है।दिल्ली में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।आज भी घना कोहरा छाया हुआ था।

delhi weather  दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं  कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।आज भी घना कोहरा छाया हुआ था। बता दें कि मौमस विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर पड़ेगी। दिल्ली में शनिवार तक कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली में कई उड़ानें भी प्रभावित हैं।
Advertisement
विजिबिलिटी कम होकर 400-500 मीटर रह गई 
आपको बता दें कि पहाड़ों की बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में तापमान काफी गिर गया है। ठंड बढ़ने का असर जनजीवन पर पड़ा है. लोग देर से अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गईं हैं। दिल्ली में सुबह 10 बजे तक जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है विजिबिलिटी कम होकर 400-500 मीटर रह गई है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है. कोहरे और ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे की वजह से हो रहे है हादसे 
Advertisement
दरअसल, बीते कुछ दिनों से सुबह के वक्त काफी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं शाम के बाद भी यही आलम देखने को मिल रहा है दिल्ली में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है जिसके चलते कोहरे की चादर से राजधानी को ढका हुआ साफ तौर पर देखा गया जैसा कि हम जानते हैं कि जैसे जैसे सर्दियाँ नज़दीक आती है। वैसे वैसे  सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है जहाँ आज हम आपको बताएंगे कौन से एसे  टिप्स है कौन सी ऐसी  सावधानियां है जिन्हें बरतने से आप हादसे का शिकार होने से बच सकते हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×