Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में सर्दी के साथ घने कोहरे का सितम, कई इलाकों में प्रभावित हुई विजिबिलिटी

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाको की विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

12:25 PM Jan 14, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाको की विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहा है। आज सुबह घना कोहरा छाने से दिल्ली के कई इलाको की विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं अगले 4 दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में यही स्थिति रहने वाली है।
Advertisement
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण सफदरजंग और पालम में दृश्यता कम होकर 50 मीटर रह गई। आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक दिल्ली में घना से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
शहर में, हवा में आर्द्रता का स्तर अधिक होने के कारण वायु गुणवत्ता और खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार शाम चार बजे 321 था, जो शुक्रवार को सुबह नौ बजे 352 हो गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Advertisement
Next Article