Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Weather : दिल्ली में गिरा पारा, स्मॉग और प्रदूषण से बढ़ेगा कोहरा, जानें आगे क्या होगा मौसम का हाल ?

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

11:03 AM Nov 29, 2022 IST | Desk Team

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
Advertisement
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक-
विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर है। बता दें, दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक्यूआई 404 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा आईजीआई एयरपोर्ट पर एक्यूआई 321 दर्ज किया गया, आईटीओ स्टेशन पर एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। 
नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 379 दर्ज 
आपको बता दें कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई माना जाता है। 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर एक्यूआई 285 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। गाजियाबाद के लोनी स्टेशन पर एक्यूआई 295 रिकॉर्ड किया गया। जबकि, नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। 
Advertisement
Next Article