Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जानकारी

11:07 AM Sep 29, 2024 IST | Aastha Paswan

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून की विदाई का समय आ गया है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। इस साल दिल्ली में दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 1029.9 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है।

जल्द होगी मानसून की विदाई

Delhi Weather News दिल्ली में मानसून की विदाई हो रही है और आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना नहीं है। रविवार से मंगलवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

इसके बाद आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसलिए अगले सप्ताह दिल्ली में खास वर्षा होने की संभावना नहीं है और मानसून भी विदा हो जाएगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस वजह से थोड़ी उमस भरी गर्मी हो सकती है।

कल कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

शनिवार को दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से कम कह रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। एनसीआर के ज्यादातर शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स 50 से कम होने से हवा की गुणवत्ता स्वच्छ रही।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article