Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Weather : उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पारा पहुंचा 37 पार

07:54 AM Jul 12, 2024 IST | Saumya Singh
Delhi Weather

Delhi Weather : दिल्ली में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप और चिपचिपाहट भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि, ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि आज कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है।

Highlight : 

दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अच्छी वर्षा नहीं होने से राजधानी का तापमान बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ गया है।

अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को दिन भर खासी उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज कुछ दिस्सों में बूंदा-बांदी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 113 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article