For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi weather :कोहरे की चादर में ढंकी राजधानी में लगातार गिर रहा तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली के साथ पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी से हालात बेकार है। बात अगर राजधानी की करें तो यहां भी पारा 4 डिग्री बना हुआ और अगले 2 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

10:58 AM Dec 27, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के साथ पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी से हालात बेकार है। बात अगर राजधानी की करें तो यहां भी पारा 4 डिग्री बना हुआ और अगले 2 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

delhi weather  कोहरे की चादर में ढंकी राजधानी में लगातार गिर रहा तापमान  जानिए मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली के साथ पुरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी से हालात बेकार है। बात अगर राजधानी की करें तो यहां भी पारा 4 डिग्री बना हुआ और अगले 2 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में शीतलहर के साथ घना कोहरा देखा जा रहा है।
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में आज यानि 27 दिसंबर को पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में देखा गया। बता दें धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त है और मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर और ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जाता दी है।
राजधानी में विजिबिलिटी हुई कम
बात अगर विजिबिलिटी की करें तो दिल्ली के पालम और सफदरजंग में सुबह के वक्त 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। जिसकी वजह से दिल्ली की जनता को ड्राइव करने में परेशानियां हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश राज्यों में अभी अगले दो दिन शीतलहर की चपेट में रहेंगे।
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम भी दर्ज की जा सकती है।  जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 रहने के अनुमान है और न्यूनतम तापमान दिल्ली में आज 4 डिग्री देखा जा सकता है। राजधानी के इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है की जगह-जगह लोग जलाते दिखाई दी रहे है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×