Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार को मौसम रहा सुहाना, रविवार को बारिश का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
10:22 PM Jun 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
Advertisement
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Advertisement
शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था।
Advertisement
वायु गुणवत्ता का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक’ दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Join Channel