For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक, आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

09:51 AM Apr 25, 2024 IST | Aastha Paswan
दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक  आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

Delhi Weather: अप्रैल माह खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकि है। दिल्ली में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर बस खत्म ही होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत में गर्मी की तेज शुरुआत होने वाली है। इसके बाद महीने के आखिरी दिनों और मई में दिल्ली-NCR में पारा 40 को पार कर जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अप्रैल के बाद बारिश पर लंबा ब्रेक लग जाएगा।

Highlights

  • महीना खत्म होते ही बारिश पर ब्रेक
  • गर्मी की होने वाली है तेज शुरुआत
  • जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक

दिल्ली के मौसम में आंधी और बूंदाबादी का दौर खत्म होने वाला है। हालांकि, गर्मी से राहत का यह दौर खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने अब गर्मी बढ़ने को लेकर अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार रात एक बार फिर राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। यह हल्की रहेगी और इसका तापमान पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। वहीं बीते मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार की सुबह काफी सुहावनी रही। सुबह के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई।

देश के किस हिस्से में गर्मी, बारिश

स्काईमेट के अनुसार बूंदाबांदी की वजह से तापमान में कुछ कमी आई है। खास तौर पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है। अब आज से तापमान एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं। 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से शुक्रवार को रात के समय दिल्ली में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर मुख्य रुप से दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर पड़ेगा। यहां गरज के साथ बारिश की संभावना है।

28 अप्रैल से राजस्थान और दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद मैदानी इलाकों में बारिश पर लंबा ब्रेक लगेगा। इसकी वजह से अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान दिल्ली समेत आसपास के कई शहरों के तापमान सीजन में पहली बार 40 डिग्री को पार कर जाएंगे। गर्मी का यह दौर लंबे समय तक चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×