टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi Weather Update: दिल्ली में छाई कोहरे की चादर, उड़ानों में देरी और सड़कों पर जाम

09:11 AM Jan 14, 2024 IST | Beauty Roy
Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के शहरों में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी साथ ही घना कोहरा छाया जिस कारण यातायात की सुविधाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, सड़कों पर मौजूद लोगों के साथ-साथ बेघर लोगों ने भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति के बीच सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों में शरण ली।

Advertisement

Highlights 

Delhi के अलावा इन जगहों पर रही कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (Delhi Weather Update) के अनुसार दिल्ली के आरके पुरम इलाके में दिन के शुरुआती घंटों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को, शहर में सीज़न का पहला शीत लहर वाला दिन देखा गया जो भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तब दर्ज किया जाता है, जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। वही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे की परत फैली हुई है। अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है और आज 02:30 बजे IST के बाद से दृश्यता 0 मीटर है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Delhi Weather Update) ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और केवल फॉग लाइट के साथ गाड़ी चलाने की जरूरत है। विशेषकर एक्सप्रेसवे पर सुबह तक कोहरा कम होने तक यात्राएँ रोकनी होंगी। मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, विस्तारा की दिल्ली से पुणे की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई।

बेघर लोगों ने रैन बसेरों में ली शरण

इस बीच सड़कों पर मौजूद लोगों के साथ-साथ बेघर लोगों ने भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति के बीच सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों में शरण ली। दिल्ली में रैन बसेरों का उद्देश्य उन बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करना है, जो सड़कों पर रहते हैं और ठंड में उनके पास जाने के लिए और कोई जगह नहीं है। आश्रय स्थल आश्रय चाहने वालों को कंबल, बिस्तर, गर्म पानी और भोजन प्रदान करते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article