Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Weather Update: DELHI-NCR में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

01:51 AM Jun 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi Weather Update: दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। हल्की बारिश से दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। शुरुआत में धूल भरी आंधी आई। जिसके कुछ देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। लेकिन कुछ समय की बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दिया है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी के साथ-साथ उमस का सितम भी झेलना पड़ रहा है। आपको बता दें, मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

Highlights: 

 

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1717618579513.mp4
Advertisement

 

बुधवार को दोपहर के समय दिल्ली में भीषण गर्मी 'लू' का कहर बरकरार रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। इसमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है|

आज दिल्ली में कैसा होगा मौसम

मौसम विभाग ने गुरुवार (6 जून) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी या तूफान के साथ-साथ बहुत हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article