W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली-NCR में दो दिन का 'Cold Day' अलर्ट, उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

08:43 AM Dec 30, 2023 IST | NAMITA DIXIT
दिल्ली ncr में दो दिन का  cold day  अलर्ट  उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा
Delhi Weather Updates

दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। बता दें दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भीषण ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

दिल्ली-NCR में दो दिन का 'Cold Day' अलर्ट
पूरे उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा
कोहरे के चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं

2 जनवरी तक उत्तर भारत राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे तब होता है जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो।

घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा

दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवआईअड्डे पर सुबह के समय दृश्यता मामूली सुधार के साथ 150 मीटर तक पहुंच गई। उड़ानों के आवागमन में देरी तो हुई, लेकिन कोई उड़ान रद्द नहीं हुई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान

नए साल के जश्न के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने की उम्मीद को लेकर उत्तराखंड के धनोल्टी, काणाताल पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को मौसम की बेरुखी मायूस कर सकती है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×