For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: महिला ने घर की छत से कूदकर की आत्महत्या

07:04 PM Nov 18, 2023 IST | R.N. Mishra
delhi  महिला ने घर की छत से कूदकर की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक महिल ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। शनिवार(18 नवंबर) को पुलिस ने इस घटना की जानकरी दी।

Highlights
मृतका के पति और दो छोटे बच्चे भी
कपडा फैक्ट्री में काम करती थी महिला
शव का कराया गया पोस्टमार्टम

कपडा फैक्ट्री में काम करती थी महिला
पूर्वी दिल्ली में घर की छत से कूदने के बाद 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दल्लूपुरा गांव निवासी संतोष के रूप में हुई है, जो यूपी के नोएडा की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम 4 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक महिला छत से कूद गई है। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

मृतका के हैं पति और दो बच्चे
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को पहले ही एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अस्पताल गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। जांच और कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका शादीशुदा थी। उसके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। आगे की पूछताछ जारी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×