टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi: कालिंदी कुंज में महिला की चाकू मारकर हत्या, पार्टनर पर हत्या करने का शक

03:26 AM Oct 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi: दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक महिला के शव मिलने से हड़कंप। 30 वर्षीय मृतक महिला के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।
पुलिस ने इस मामले में महिला के साथी तौफिक उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर महिला की खून से सनी लाश बरामद की।

Advertisement

Highlight

इसके बाद क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की जांच की। शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी को शक है कि उसकी मां के साथी तौफीक ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने तौफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तौफीक का बैकग्राउंड आपराधिक है। वह हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के मामलों में वॉन्टेड है। वह जमानत पर जेल से बाहर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Advertisement
Next Article