Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली के बिगड़े हालात! यमुना के बढ़ते जलस्तर से मचाया कोहराम, टूटा 2013 का रिकार्ड

09:52 PM Sep 03, 2025 IST | Amit Kumar
Delhi Yamuna High Water Level

Delhi Yamuna High Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया, जो 2013 के रिकॉर्ड को पार कर चुका है। इस कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और राहत शिविरों पर भी इसका असर दिखने लगा है।

Delhi Yamuna High Water Level: राहत शिविरों में घुसा पानी

यमुना बाजार क्षेत्र में बनाए गए राहत शिविरों में अब पानी घुसने लगा है। पहले जो लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर इन शिविरों में लाए गए थे, अब उन्हें दूसरी सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement
Delhi Yamuna High Water Level

Yamuna High Water Level News: जल आयोग की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि यमुना का जलस्तर बुधवार रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। आयोग ने यह भी कहा है कि जलस्तर आगे और बढ़ सकता है या स्थिर भी रह सकता है, यह वजीराबाद और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा पर निर्भर करेगा।

Delhi Yamuna High Water Level

Delhi Yamuna News: रिकॉर्ड तोड़ता जलस्तर

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भी यमुना का जलस्तर काफी ज्यादा देखा गया है। अब तक के प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

ट्रैफिक पर असर, पुलिस ने किया अलर्ट जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाढ़ के कारण यातायात को लेकर अलर्ट जारी किया है। आउटर रिंग रोड पर मजनूं का टीला से सलीमगढ़ बायपास तक यातायात प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और पुलिस निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Delhi Yamuna High Water Level

Yamuna High Water Level: बारिश ने बढ़ाई परेशानी

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि बीते 24 घंटे में उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में जल प्रवाह तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

लोगों को किया जा रहा है शिफ्ट

दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे बसे इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

PWD मंत्री ने किया आईटीओ बैराज का निरीक्षण

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को आईटीओ बैराज का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और 2023 जैसे हालात नहीं बनने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यमुना के किनारे अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहले भी हटने के लिए कहा गया था, लेकिन अब उन्हें रेस्क्यू कर कैंपों में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Flood in Delhi: बाढ़ में डूबे दिल्ली के कई इलाके, कश्मीरी गेट में यातायात प्रभावित

 

Advertisement
Next Article