Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की यमुना में जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा! जानें कहां से कहां तक होगा रूट? इतना लगेगा किराया

09:15 PM Oct 22, 2025 IST | Amit Kumar
Delhi Yamuna River Cruise (credit-sm)

Delhi Yamuna River Cruise: दिल्ली के लोगों के लिए एक नई और रोमांचक खबर सामने आई है। यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे राजधानी में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। नवंबर 2025 से इस सेवा के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Delhi Yamuna River Cruise: यमुना में अब होगी क्रूज की सैर

अब तक यमुना नदी सिर्फ देखने और उसके किनारे घूमने तक ही सीमित थी, लेकिन अब लोग इस पर सैर भी कर सकेंगे। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की मिलकर बनाई योजना के तहत यमुना में 8 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला क्रूज चलेगा, जो वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से लेकर जगतपुर (शनि मंदिर) तक चलेगा। यह सेवा दिल्ली वासियों के लिए एक नया और खास अनुभव लेकर आएगी।

Advertisement
Delhi Yamuna River Cruise (credit-sm)

Yamuna Cruise Launch: पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस क्रूज सेवा के पीछे मुख्य उद्देश्य यमुना को फिर से जीवंत बनाना और दिल्ली में पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। इसके जरिए दिल्ली को एक नया टूरिस्ट स्पॉट मिलेगा और यमुना को लेकर लोगों की सोच भी बदलेगी।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पांच बड़ी एजेंसियों ने आपस में समझौता किया है। इसमें शामिल हैं:

Delhi Yamuna River Cruise (credit-sm)

First River Cruise in Delhi: कैसी होंगी क्रूज की सुविधाएं?

शुरुआत में दो क्रूज चलाए जाएंगे जो या तो सोलर एनर्जी या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलेंगे। इनमें 20 से 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। यात्रियों के आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। क्रूज में निम्नलिखित सुविधाएं होंगी:

Delhi Yamuna River Cruise (credit-sm)

कितना होगा टिकट का किराया?

फिलहाल क्रूज सेवा के टिकट की कीमत तय नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकट का अनुमानित किराया ₹2000 से ₹2500 के बीच हो सकता है। सरकार का प्रयास है कि कीमत ऐसी हो जो आम लोगों के लिए भी किफायती हो।

यमुना की सफाई भी होगी सुनिश्चित

चुनावों से पहले दिल्ली की बीजेपी सरकार ने यमुना को साफ करने का वादा किया था। अब यह क्रूज प्रोजेक्ट उस दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ यमुना को साफ करने की दिशा में काम होगा, बल्कि नदी को एक नया पहचान भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भाई दूज पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, पिंक कार्ड की खासियत जानकर खुशी से झूम उठेंगी आप

Advertisement
Next Article