For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर का रेता गला, महिला को लगाने पड़े 850 टांके

04:03 PM Oct 01, 2023 IST | NAMITA DIXIT
delhi  युवक ने अपने लिव इन पार्टनर का रेता गला  महिला को लगाने पड़े 850 टांके

राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर के शरीर को इस तरह गोद डाला कि उसकी हालत देखकर पुलिस और डॉक्टर भी कांप गए। गंभीर हालत में महिला को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे 850 से ज्यादा टांके लगाने पड़े।
पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दें उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर किसी और के संग प्रेम प्रसंग के शक में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं।पुलिस के अनुसार, कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे। इसके बाद महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया।
डॉक्टरों द्वारा महिला को 850 से ज्यादा टांके लगाए गए
सूत्रों के मुताबिक,15 अप्रैल को सुबह करीब 9:15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला कर उसका गला काट दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला बुरी तरह खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोटें थीं। पुलिस के मुताबिक, उसे तुरंत पास के हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को 850 से ज्यादा टांके लगाए गए।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×