For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI

09:34 AM Dec 08, 2023 IST | Yogita Tyagi
delhi aqi today  दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं   बहुत खराब  श्रेणी में पहुंचा aqi
Delhi AQI

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 374 दर्ज किया गया। एम्स और सफदरजंग अस्पताल, कालिंदी कुंज और अक्षरधाम की तस्वीरों में सुबह करीब सात बजे शहर में धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के अनुसार, दिल्ली का AQI गुरुवार सुबह 276 दर्ज किया गया।

  • दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई
  • शुक्रवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 374 दर्ज किया गया
  • एम्स और सफदरजंग अस्पताल, कालिंदी कुंज की तस्वीरों में धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है

पिछले हफ्तों से AQI 'गंभीर' से 'बहुत खराब' के बीच दर्ज

Delhi AQI Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है। पूरे शहर में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' से 'बहुत खराब' के बीच देखी जा रही है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद के अंदर सार्वजनिक स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण पर तीखे सवालों का गोल मोल जवाब दिया। कांग्रेस सांसद चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यसभा में एनसीआर और देश में वायु प्रदूषण पर प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री से मिले जवाब का जिक्र कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×