For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली के अपराधियों में अब कानून-व्यवस्था का डर नहीं: केजरीवाल

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून-व्यवस्था पर सवाल

05:16 AM Dec 12, 2024 IST | Aastha Paswan

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून-व्यवस्था पर सवाल

दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का डर नहीं  केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में “बिगड़ती” कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अपराधियों में अब कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है। केजरीवाल ने कहा, “एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है।”

बढ़ते क्राइम को लेकर केजरीवाल का बयान

केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ती अपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए केंद्र पर निशाना साधा। आप ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली को लहूलुहान देखकर मोगैम्बो खुश है।” इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ते अपराध और प्रतिनिधियों को धमकियों पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।

दिल्ली की प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल असर

संजय सिंह ने राज्यसभा महासचिव को दिए गए प्रस्ताव में लिखा, “मैं आपका ध्यान देश की राजधानी में बढ़ते अपराधों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, राजदूत और दोनों सदनों के सांसद सभी दिल्ली में रहते हैं।” “प्रशांत विहार में हुए बम धमाके की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि रोहिणी के एक स्कूल को धमकी भरा मेल मिला। इसी बीच शालीमार बाग में एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या। राजधानी के 44 स्कूलों में बम धमाके की धमकियां मिली, जिससे दिल्ली की प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

शाहदरा में चली गोली

इससे पहले शाहदरा में एक कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो अपराधियों के बढ़ते मनोबल का संकेत है।” उन्होंने आगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले का जिक्र करते हुए कहा, “30-11-24 को पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले ने न केवल राजनीतिक तनाव को बढ़ाया बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा की खामियों को भी उजागर किया। देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं तब हो रही हैं जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जो दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” संजय सिंह ने नियम 267 के तहत इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने का अनुरोध किया है।

कल्याणपुरी में हुई हल्या

इससे पहले, दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, “कल रात दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को 10 से 15 साल से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े के कारण गोली मारी गई। मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है।

(News Agency)

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×