For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रगान के अपमान पर CM Nitish Kumar से इस्तीफे की मांग, विधान मंडल में हंगामा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, विधानसभा में हंगामा

12:19 PM Mar 21, 2025 IST | Vikas Julana

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, विधानसभा में हंगामा

राष्ट्रगान के अपमान पर cm nitish kumar से इस्तीफे की मांग  विधान मंडल में हंगामा

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के समय की गई हरकतों पर विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। सदन की कार्यवाही 5 मिनट ही चल सकी। स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया।

बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रीय गान के समय हरकतों के लेकर सदन में भारी हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 5 मिनट तक ही चल सकी।। सदन की कार्यवाही ज्योंहि शुरू हुआ की प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने आसन पर खड़ा होकर कहा कि राष्ट्रगण का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

कल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रगान के समय जो हरकते की हैं, विपक्ष राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा। देखते ही देखते महागठबंधन के सदस्यों ने तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगाए और रिपोर्टर टेबल पटकने की कोशिश की गई।

स्पीकर नंदकिशोर यादव ने तल्ख़ लहजे में कहा कि रिपोर्टर टेबल को बाधित करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मार्शल को तल्खियां लेने का आदेश दिया। सदन में सत्ता एवं विपक्षी सदस्यों के बीच अजीबों ग़जीब स्थिति उत्पन्न होते देख स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही भोजनावकाश 02 बजे तक स्थगित कर दिया। इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भारतमाता के जय कहने वाले लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारनामे से कहा गायब हो गए हैं। भारतमाता के जय करने वाले लोग राष्ट्रगान का अपमान करने वाले पर क्यों चुप हैं।

बेहोश करके उठाता है पार्टनर का फायदा, एक विशेष प्रकार के जहर का करता है इस्तेमाल

उधर विधानपरिषद की कार्यवाही ज्योंहि शुरू हुई कि राजद कांग्रेस एवं भाकपा माले के सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ भारी हंगामा किया। फिर विपक्षी सदस्य परिषद् पोर्टिको में धरने पर बैठ गए और राष्ट्रगान के अपमान पर सदन में माफी मांगते हुए इस्तीफे की मांग की। प्रतिपक्ष के नेता राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के हरकत से देश में बदनामी ही नहीं राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। मुख्यमंत्री जी को अपनी सेहत को देखते हुए गद्दी छोड़ अपने पुत्र निशांत कुमार के हाथों सत्ता सौप देना चाहिए।

फिर सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने अपने आसन पर खड़ा होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफे की मांग करने लगे। सदन में सत्ता एवं विपक्षी सदस्यों के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सदन में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के बजट को सदन के पटल पर रखवा कर सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Vikas Julana

View all posts

Advertisement
×