डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस 56 साल की हुई, जो बाइडेन ने उन्हें दी बधाई
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस मंगलवार को 56 साल की हो गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका अगला जन्मदिन हम व्हाइट हाउस में मनाएंगे।
11:18 AM Oct 21, 2020 IST | Desk Team
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस मंगलवार को 56 साल की हो गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका अगला जन्मदिन हम व्हाइट हाउस में मनाएंगे।
Advertisement
बाइडेन ने इस मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कमला हैरिस को जन्मदिन की बधाई। अगले साल आइसक्रीम के साथ इस दिन को व्हाइट हाउस में मनाएंगे।’’
उल्लेखनीय है कि अगस्त में बाइडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के तौर पर नामित किया था। अगर कमला हैरिस निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति होंगी। वहीं, बाइडेन अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगे। हैरिस ने कहा कि जन्मदिन पर उनकी इच्छा है कि सभी लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करें। हैरिस की भांजी मीना हैरिस का जन्मदिन भी 20 अक्टूबर को ही पड़ता है और इस मौके पर उन्होंने अपनी भांजी को भी बधाई दी।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 76 लाख के पार, एक्टिव केस 7 लाख 40 हजार
Advertisement