Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बठिंडा में किसान यूनियन का प्रदर्शन, केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना

किसानों की भूख हड़ताल, गंदे पानी की पाइपलाइन पर विरोध जारी

07:42 AM Jun 03, 2025 IST | IANS

किसानों की भूख हड़ताल, गंदे पानी की पाइपलाइन पर विरोध जारी

भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर ने बठिंडा में प्रदर्शन की घोषणा की, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के पुतले जलाए जाएंगे। यह विरोध हाल ही में किसानों की गिरफ्तारी और प्रशासनिक दमन के खिलाफ है। किसान नेता डल्लेवाल ने प्रशासन से गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग की और कहा कि वह गंदे पानी की पाइपलाइन नहीं डालने देंगे।

भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल सोमवार को बठिंडा स्थित टीचर होम पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे पंजाब समेत देश भर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पुतले जलाए जाएंगे। यह प्रदर्शन हाल ही में किसानों की गिरफ्तारी और प्रशासनिक दमन के खिलाफ किया जाएगा। डल्लेवाल ने बताया कि बीते दिनों मोड़ मंडी के गांव खसोघाना में गंदे पानी की पाइपलाइन डालने के विरोध में यूनियन के लगभग 19 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें प्रमुख किसान नेता काका सिंह कोटड़ा भी शामिल हैं। इन किसानों ने विभिन्न जेलों में भूख हड़ताल शुरू कर दी है और सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। डल्लेवाल ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने गांव में इस गंदे पानी की पाइपलाइन को नहीं डालने देंगे और प्रशासन से सभी गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

नौतपा का आखिरी दिन भी बेअसर: पंजाब के 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

उन्होंने कहा कि रविवार को वह बठिंडा आकर मीडिया से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया था। आज भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई। डल्लेवाल ने कहा कि बठिंडा पुलिस के डीएसपी खुद उनके पास आए और कहा कि वह स्थानीय विधायक से बात करवा देंगे, लेकिन वह बठिंडा न जाएं। इसके बावजूद डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने पुलिस के दबाव के बावजूद बठिंडा आकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। किसान नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को डिबेट के लिए खुली चुनौती दी है।

डल्लेवाल ने कहा कि गैर-राजनीतिक मोर्चा मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार करता है। वह किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार हैं, बशर्ते मुख्यमंत्री समय और तारीख तय करें और पूरी डिबेट मीडिया के सामने लाइव हो। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें गैर-राजनीतिक मोर्चों और संगठनों से पूरा समर्थन मिल रहा है और इसी के चलते मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article