देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
केन्द्र सरकर की तरफ से देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लागू किया है। जिसके बाद पूरे देश के अन्दर एक तरफ जहां जश्न का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ इसका विरोध भी हो रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक बयान जारी किया था। जिसके बाद इस बयान के बाद अरविंंद केजरीवाल के बयान पर हिन्दू शारणार्थि भड़क गए और अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर वह इसका विरोध भी करने लगे।
Highlights
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी के कारण दिल्ली में चोरी, रेप और अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी। उनके इस बयान के बाद हिंदू शरणार्थियों में काफी गुस्सा देखा गया है। हिंदू शरणार्थियों का कहना है कि केजरीवाल का बयान गलत है। उन्होंने जो कहा है वो गलत है। उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। इस बयान के बाद वह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।
केजरीवाल ने बुधवार को कहा, ‘CAA के साथ, भाजपा सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के गेट खोल दिए हैं। यह 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा। कानून-व्यवस्था चरमरा जाएगी। दिल्ली में चोरी, रेप, डकैती जैसे अपराध बढ़ेंगे। CAA लागू होने के बाद अगर पड़ोसी देशों के डेढ़ करोड़ अल्पसंख्यक भी भारत आ गए तो यह स्थिति ‘खतरनाक’ हो जाएगी।’