Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड : पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन

09:15 PM Feb 17, 2024 IST | Deepak Kumar

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) नियुक्ति परीक्षा के पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आक्रोशित हजारों छात्रों ने शनिवार को रांची में राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। अखिल झारखंड छात्रसंघ के आह्वान पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने मोरहाबादी मैदान से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए राजभवन के समक्ष पहुंचे।

बड़े अफसरों की संलिप्तता

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि आयोग उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पेपर लीक कांड में कई बड़े अफसरों की संलिप्तता है। एसआईटी जांच के नाम पर सरकार सिर्फ खानापूर्ती कर रही है। बड़े स्तर पर साजिश के खुलासे के लिए सीबीआई जैसी एजेंसी से जांच कराई जाए। इस मांग को लेकर राजभवन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम

Advertisement

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (एसएससी-सीजीएल) की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन इसका पेपर परीक्षा के पहले लीक हो गया था। इसके बाद कमीशन ने सभी पेपर की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सहित तीन लोगों को हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विभागों में 2,025 पदों पर नियुक्ति

एसएससी-सीजीएल की परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2,025 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों का नेतृत्व ओम वर्मा, विशाल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस कर रहे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article