W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तान में Dengue के मामलों में वृद्धि, सरकार ने जारी किया अलर्ट

12:40 AM Oct 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
पाकिस्तान में dengue के मामलों में वृद्धि  सरकार ने जारी किया अलर्ट
Advertisement

Dengue: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में डेंगू के मामलों में उछाल देखी गई है। एक महीने के अंदर यह मामले 111 से बढ़कर 1400 से अधिक हो गए है। राज्य में बढ़ते मामले को लेकर सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। सभी सरकारी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और विनियम मंत्रालय ने एक तत्काल सलाह जारी की है, जिसमें देश में भारी बारिश के कारण डेंगू के बढ़ते खतरे की चेतावनी दी गई है।

भारी बारिश के कारण डेंगू का खतरा बढ़ा

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और विनियम मंत्रालय ने देश में भारी वर्षा के कारण डेंगू संचरण के बढ़ते जोखिम की चेतावनी देते हुए एक तत्काल सलाह जारी की है। डॉन ने बताया कि कई रोगियों को इलाज के लिए उचित अस्पताल में भर्ती नहीं मिल रही है। और वे स्थानीय चिकित्सकों से दवाई ले रहे हैं। जिससे चलते डेंगू पीड़ितों पर मौत का खतरा भी मंडराने लगा है। क्योंकि इनमें से ज्यादा मरीज अयोग्य डॉक्टरों के पास इलाज के लिए जा रहे हैं। इनमें ऐसे अयोग्य डॉक्टरों की सबसे ज्यादा संख्या इस्लामाबाद, पेशावर, एबटाबाद, मनसेहरा और नौशेरा में सबसे ज्यादा है।

डेंगू को लेकर WHO का बयान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अगस्त 2024 तक वैश्विक स्तर पर 12.3 मिलियन डेंगू के मामलों की सूचना दी है, जिसमें पाकिस्तान अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थियों के कारण विशेष रूप से असुरक्षित है, जिसमें 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान और 60 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता का स्तर शामिल है। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, देश ने अगस्त में पाकिस्तान के लिए औसम से बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। WHO के अनुसार, डेंगू बुखार पाकिस्तान के लिए स्थानिक है, क्योंकि पाकिस्तान में अक्सर बाढ़ का सामना करता पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप पानी का ठहराव होता है जिसके बाद डेंगू पैदा करने वाले एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए बड़े प्रजनन आधार बनाता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×