Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शीतलहर से जूझ रहे दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा

07:43 PM Dec 26, 2023 IST | Rakesh Kumar

उत्तर भारत में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ सड़कों पर हल्का कोहरा भी नजर आया। सुबह के वक्त यमुना के किनारे कोहरे की परत नजर आई।

  Highlights 

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार

cold wave सर्द मौसम की वजह से रेल गाड़ियों की अधिकतम गति 15 से 20 किलोमीटर हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। वहीं ओडिशा में हल्का और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब 200 मीटर से कम दृश्यता पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला, हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में रही। भिवानी में 50, रोहतक में 200, दिल्ली के पालम में 50, सफदरजंग में 200 और वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में 25, मेरठ और लखनऊ में 50, बरेली में 200 दृश्यता रही। सुबह के समय आईजीआई हवाईअड्डे पालम पर घना कोहरा छाया रहा। सामान्य दृश्यता 50 मीटर रही और अधिकांश हवाईअड्डे के आरवीआर सीमा पर हैं।

11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थमी

cold wave बीते दिन दिल्ली और कश्मीर से लेकर सुदूर दक्षिण के तेलंगाना और दक्षिण पूर्व के ओडिशा तक 11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थम गई। दृश्यता में भारी कमी से सड़क से लेकर रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली से आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में सड़क हादसों में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। वहां पहलगाम सबसे ठंडा रहा।

दिल्ली हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 8:30 बजे दृश्यता शून्य रही। फिर स्थिति कुछ सुधरी और दृश्यता 125 से 175 मीटर तक बढ़ी। इससे कई उड़ानों में देरी हुई। सात उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए निकलने से पहले संशोधित समय-सारिणी का पता करने की सलाह दी है। दराबाद हवाईअड्डे पर भी खराब मौसम के कारण मुंबई और बंगलूरू से आने वाली विस्तारा की दो उड़ानों को वापस भेज दिया गया। 20 से अधिक ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक साल के आखिरी दिन मौसम में बदलाव से यूपी, पंजाब, हरियाणा , राजस्थान, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु में बारिश हो सकती है।

कश्मीर पर कोहरे, ठंड की दोहरी मार

जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ी है। श्रीनगर में सोमवार सुबह दृश्यता 100 मीटर से कम रही। बर्फबारी से श्रीनगर समेत प्रमुख स्थानों पर पारा शून्य से नीचे रहा। माइनस 4.3 डिग्री के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article