टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उप मुख्यमंत्री फडणवीस बोले-जल्द होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार

नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा।”

02:12 PM Jul 05, 2022 IST | Desk Team

नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा।”

महाराष्ट्र कैबिनेट में जल्द ही विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार के विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे फडणवीस ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। ’’ 
राज्य में नई सरकार के गठन के बाद अपने गृहनगर नागपुर पहुंचने पर, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। एयरपोर्ट से, बीजेपी के नेता ने अपने समर्थकों द्वारा आयोजित की गई ‘‘जल्लोष यात्रा’’ शुरू की।

Mumbai Rain : बारिश से मायानगरी अस्त-व्यस्त, अगले 24 घंटों में और तेज बारिश होने के आसार

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के पिछले महीने शिवसेना के खिलाफ बागी रुख अख्तियार करने के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने की नौबत आ गई, क्योंकि अधिकतर विधायकों ने शिंदे गुट का साथ देने का फैसला किया था। 
इसके बाद 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की और फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद कहा था कि उनके और फडणवीस के विभागों के आवंटन पर चर्चा करने से पहले, उन्हें कुछ समय चाहिए। 
एकनाथ शिंदे ने कहा था, ‘‘ हमें शांति से सांस लेने दें। यह सब (हालिया राजनीतिक घटनाक्रम) काफी उथल-पुथल भरा था। मैं और फडणवीस बैठकर मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हम बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी बात करेंगे।’’ 
Advertisement
Advertisement
Next Article